Hardoi: उच्चाधिकारियों के निर्देशों के बाद भी ग्राम पंचायतों में परिवारों का रिकॉर्ड अभी दर्ज नहीं

जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि लापरवाही करने वाले कर्मचारियों को तत्काल परिवारों का ब्योरा रजिस्टर पर अंकित करने, अंकित ब्योरा का अभिलेखों से मिलान करने एवं आनलाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Oct 15, 2024 - 23:25
 0  38
Hardoi: उच्चाधिकारियों के निर्देशों के बाद भी ग्राम पंचायतों में परिवारों का रिकॉर्ड अभी दर्ज नहीं

Hardoi News INA.

जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि जनसुविधा को देखते हुए शासन स्तर से परिवार रजिस्टर का ब्योरा आनलाइन करने एवं आवश्यकता पड़ने पर एक क्लिक पर पूरे परिवार का ब्योरा तत्काल उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। इसके लिए जनपद की सभी 1293 ग्राम पंचायतों के जिम्मेदारों को छह अक्टूबर तक ग्राम पंचायत के सभी परिवारों का ब्योरा एकत्र कर परिवार रजिस्टर पर दर्ज करना था। सात अक्टूबर से परिवार रजिस्टर को आनलाइन करने प्रक्रिया शुरू की जानी थी। शासन एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशों के बाद भी ग्राम पंचायतों में परिवारों का दर्जा अभी अद्यतन नहीं किया गया है। ऐसे में परिवारों का ब्योरा आनलाइन करने का कार्य भी नहीं शुरू हो पा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि लापरवाही करने वाले कर्मचारियों को तत्काल परिवारों का ब्योरा रजिस्टर पर अंकित करने, अंकित ब्योरा का अभिलेखों से मिलान करने एवं आनलाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Also Read: Hardoi: चिन्हित परिवारों को मिलेगा रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा, मेडिकल सुविधा का लाभ

परिवार के मुखिया एवं सभी सदस्यों के जन्म एवं मृत्यु का पूरा ब्योरा परिवार रजिस्टर में दर्ज होता है। मुखिया अथवा भूमिधर की मृत्यु होने पर भूमि नामांतरण में परिवार रजिस्टर की छायाप्रति की आवश्यकता होती है। परिवार के सदस्यों के बीच भूमि संबंधी विवादों एवं अन्य प्रकरणों में भी परिवार रजिस्टर की अहम भूमिका होती है। सरकार की गरीब कल्याण से संबंधित कई योजनाओं में परिवार रजिस्टर की छायाप्रति लगने के बाद ही योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। डिजिटाइजेशन की ओर बढ़ रहे पंचायती राज विभाग ने परिवार रजिस्टर में दर्ज ब्योरा को आनलाइन करने से पूर्व उस ब्योरे को अद्यतन करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि परिवार रजिस्टर को अद्यतन करने की निर्धारित समय सीमा बीत गई है, पर अब तक न ही परिवार रजिस्टर में दर्ज ब्योरा अद्यतन करने का कार्य शुरू हुआ है, न ही विभागीय वेबसाइट पर आनलाइन डिजिटाइजेशन का कार्य शुरू हो सका है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow