Hardoi: चिन्हित परिवारों को मिलेगा रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा, मेडिकल सुविधा का लाभ
जिलाधिकारी ने बताया जनपद में 1293 समितियों का गठन किया जाएगा, इतने ही कर्मचारियों को सर्वे की जिम्मेदारी दी जाएगी जो प्रत्येक ग्राम पंचायत में दस से 25 गरीबों को खोज कर सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।
Hardoi News INA.
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया ग्राम पंचायतों एवं सभी विभागों के समन्वय से गरीबी मुक्त प्रदेश बनाने के अभियान को सफल बनाया जाएगा। प्रत्येक गांव के सर्वाधिक गरीब व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी जा रही है। खंड विकास अधिकारी ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारियों की सत्यापित प्रोफाइल जीरो पावर्टी डाट इन वेबसाइट पर फीड करेंगे। यही कर्मचारी गांव के सर्वाधिक गरीब परिवारों का ब्योरा फीड करेंगे, जिसका सत्यापन ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान, प्राथमिक पाठशाला प्रधानाध्यापक, दो सबसे पुराने महिला समूहों की अध्यक्ष को शामिल करते हुए बनाई गई समिति करेगी। गांव-गांव खोजे गए गरीबों को सूचीबद्ध किया जाएगा।
Also Read: Hardoi: त्योहारों को लेकर विभाग की खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रहेगी पैनी नजर
चिन्हित परिवारों को रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा, मेडिकल सुविधा का लाभ दिलाया जाएगा। अगर परिवार में कोई व्यक्ति कार्य करने का इच्छुक होगा तो उसे कौशल विकास योजना से लाभान्वित कर प्रशिक्षण उपलब्ध करवाएंगे। परिवार को स्वरोजगार के लिए टाप अप फंड, सीएसआर फंड से भी मदद उपलब्ध करवाई जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया जनपद में 1293 समितियों का गठन किया जाएगा, इतने ही कर्मचारियों को सर्वे की जिम्मेदारी दी जाएगी जो प्रत्येक ग्राम पंचायत में दस से 25 गरीबों को खोज कर सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। प्रदेश को गरीबी मुक्त बनाने के लिए गरीबी मुक्त गांव और गरीबी मुक्त जनपद बनाने की जिम्मेदारी जिलाधिकारी ने लेते हुए संबंधित विभागों को उत्तरदायित्व सौंप दिए हैं।
What's Your Reaction?











