Hardoi: त्योहारों को लेकर विभाग की खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रहेगी पैनी नजर

मध्यान्ह भोजन, पोषाहार आपूर्ति करने वाले टीएचआर प्लांट, आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच करने, जनपद के सभी सरकारी राशन के उचित दर विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा विभाग में रजिस्ट्रेशन एवं शराब विक्रेताओं को लाइसेंस जारी करने के भी निर्देश दिए।

Oct 15, 2024 - 23:18
 0  29
Hardoi: त्योहारों को लेकर विभाग की खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रहेगी पैनी नजर

Hardoi News INA

विभागीय कार्रवाई की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन के निर्देश दिए। त्योहारों को देखते हुए विभागीय कार्रवाई में तेजी लाए जाने, सड़े गले खाद्य पदार्थ, एक्सपायरी डेट निकल जाने के बाद भी बिक्री किए जा रहे उत्पादों, मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थाें की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए। आरओ वाटर सप्लाई करने वाली फर्मों के जल की गुणवत्ता की जांच प्रत्येक छह माह पर सरकारी लैब से करवाने की बात कही। मध्यान्ह भोजन, पोषाहार आपूर्ति करने वाले टीएचआर प्लांट, आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच करने, जनपद के सभी सरकारी राशन के उचित दर विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा विभाग में रजिस्ट्रेशन एवं शराब विक्रेताओं को लाइसेंस जारी करने के भी निर्देश दिए। जनसामान्य के उपयोग के लिए सुरक्षित एवं मानक के अनुरूप खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध हों। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग नियमित रूप से इसके लिए जागरूकता अभियान चलाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow