Hardoi : जनसुनवाई से छेड़खानी के झूठे आरोपों का निपटारा

16 सितंबर 2025 को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान कासिमपुर थाना क्षेत्र के निवासी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा। इसमें

By INA News Desk
Sep 19, 2025 - 21:31
36 Views
Hardoi : जनसुनवाई से छेड़खानी के झूठे आरोपों का निपटारा
जनसुनवाई से छेड़खानी के झूठे आरोपों का निपटारा
Advertisement
Advertisement

हरदोई : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वन डे वन प्रॉब्लम अभियान के तहत थाना कासिमपुर क्षेत्र के एक निवासी की शिकायत का तेजी से समाधान किया गया। 16 सितंबर 2025 को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान कासिमपुर थाना क्षेत्र के निवासी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा। इसमें बताया गया कि विपक्षी पक्ष उसके खिलाफ छेड़खानी के झूठे आरोप लगाकर थाने में शिकायत कर रहे हैं और समझौते के नाम पर पैसे की मांग कर रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक ने तुरंत इसकी जांच के लिए कासिमपुर थाना प्रभारी को मौके पर भेजने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पता चला कि विपक्षी पक्ष ने पहले आवेदक के खिलाफ थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। आवेदक को डर था कि विपक्षी फिर से मुकदमा दर्ज न करा दें। इसलिए उसने प्रार्थना पत्र दिया था। जांच में छेड़खानी के आरोप झूठे पाए गए। आवेदक पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट है।

Also Click : Sitapur : मजदूरी करने गए कर्नाटक दो चचेरे भाइयों के गांव पहुंचे शव, किया गया अंतिम संस्कार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement