Sitapur : मजदूरी करने गए कर्नाटक दो चचेरे भाइयों के गांव पहुंचे शव, किया गया अंतिम संस्कार

ड्रैम में तेज पानी आ जाने से उनका संतुलन अनियंत्रित हो गया और वह पानी में बहा गए थे। साथियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। घटना के थोड़ी दे

By INA News Desk
Sep 19, 2025 - 20:20
51 Views
Sitapur : मजदूरी करने गए कर्नाटक दो चचेरे भाइयों के गांव पहुंचे शव, किया गया अंतिम संस्कार
मजदूरी करने गए कर्नाटक दो चचेरे भाइयों के गांव पहुंचे शव, किया गया अंतिम संस्कार

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो Sitapur

सीतापुर हरगांव क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी मजदूरी करने बाहर कर्नाटक गए हुए थे। वहीं पर दो चचेरे भाईयों की कर्नाटक के फैक्ट्री के ड्रैम में नहाते समय डूबने से मौत हो गई‌। 18 वर्षीय अमरेंद्र पुष्कर पुत्र रवींद्र और 20 वर्षीय पुष्पेंद्र कुमार पुत्र राम सहाय की 16 सितंबर 2025 को दोपहर को अपने साथियों के साथ नजदीकी ड्रैम में नहाने गए थे तभी उनकी डूबने से मौत हो गई थी। आपको बता दे, मिली जानकारी के अनुसार कर्नाटक के जिला बेलागवी के थाना सेवादथी के मुनावली में स्थित श्री रेणुका शुगर फैक्ट्री में दोनों चचेरे भाई अपने अन्य भाइयों के साथ ड्यूटी कर रहे थे।

कल दोपहर को छुट्टी में आने के बाद वह पड़ोस में स्थित डैम में नहाने चले गए। इसी बीच ड्रैम में तेज पानी आ जाने से उनका संतुलन अनियंत्रित हो गया और वह पानी में बहा गए थे। साथियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। घटना के थोड़ी देर बाद पुष्कर का शव ड्रैम में थोड़ी दूर पर तो मिल गया था लेकिन पुष्पेंद्र का शव सुबह 3:30 बजे करीब एक किलोमीटर की दूरी पर मिल पाया।

साथियों द्वारा बताया गया कि जब ड्रैम का पानी अधिकारियों ने बंद कराया तब जाकर के ड्रैम का पानी कम हुआ। काफी खोजबीन करने के बाद करीब एक किलोमीटर की दूरी के बाद पुष्पेंद्र का शव 17- 9- 2025 दोपहर साढ़े तीन बजे ड्रैम में पड़ा मिला। पुलिस ने दोनों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आपको बता दे यह सभी लोग मई 2025 में गए हुए थे।

पुष्पेंद्र के पिता राम सहाय पुष्कर के पिता रविन्द्र के से बड़े है। फैक्ट्री के अधिकारियों ने दोनों के शवों को हवाई जहाज से भेज दिया था। दोनों शवों को पुष्पेंद्र के दोनों भाई संदीप और विमल बीती रात 12 बजे अपने गांव सुल्तानपुर पहुंचे। दोनों शवों को देखकर पारिवारिक जनों का रो रोकर बुरा हाल है। दोनों लड़कों के माता-पिता का बुरा हाल है। दोनों के शवों का अंतिम संस्कार शुक्रवार 10 बजे किया गया। 

Also Click : Baitul : सेवा पखवाड़ा के दौरान भाजपा नेताओं और जनपद सीईओ के बीच सफाई को लेकर तीखी बहस, वीडियो वायरल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement