Sitapur : डीएम- एसपी की अध्यक्षता में नवरात्र एवं विजयदशमी त्यौहारों के दृष्टिगत शांति समिति की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी ने आयोजन समितियों के प्रतिनिधियों से अपेक्षा की कि प्रत्येक पण्डाल, मेला स्थलों एवं आयोजन स्थलों पर विद्युत सुरक्षा, अग्निशमन यंत्रों, रेत की बोरि

Sep 19, 2025 - 20:22
 0  48
Sitapur : डीएम- एसपी की अध्यक्षता में नवरात्र एवं विजयदशमी त्यौहारों के दृष्टिगत शांति समिति की बैठक सम्पन्न
डीएम- एसपी की अध्यक्षता में नवरात्र एवं विजयदशमी त्यौहारों के दृष्टिगत शांति समिति की बैठक सम्पन्न

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो Sitapur

सीतापुर : डीएम अभिषेक आनंद एवं एसपी अंकुर अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी शारदीय नवरात्र एवं विजयदशमी आदि त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए आगामी त्योहारों के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित की जाये। उन्होंने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए आयोजकों से अपेक्षा की कि समस्त आयोजनों में नियमों का पूर्णतया अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।

समस्त आयोजनों हेतु नियमानुसार सक्षम अधिकारी से अनुमति अवश्य प्राप्त कर ली जाए। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए आयोजकों, धर्मगुरुओं, गणमान्य व्यक्तियों से समस्याओं के विषय में जानकारी ली एवं समस्याओं का गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम संचालित किया जा रहा है, जिसका संपर्क सूत्र 05862-242400 एवं 05862-245753 हैं। उन्होंने सभी से अपेक्षा की कि आपसी सौहार्द एवं शांति के साथ त्योहारों को मनायें।

जिलाधिकारी ने आयोजन समितियों के प्रतिनिधियों से अपेक्षा की कि प्रत्येक पण्डाल, मेला स्थलों एवं आयोजन स्थलों पर विद्युत सुरक्षा, अग्निशमन यंत्रों, रेत की बोरियों, पानी भरे ड्रम आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाए तथा सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरों की स्थापना अवश्य करायी जाये। यह भी सुनिश्चित किया जाये कि डीजे की ध्वनि निर्धारित मानकों से अधिक न हो एवं निर्धारित समय तक ही डीजे बजाएं जाये। किसी प्रकार के फूहड़ एवं अश्लील गाने व नृत्य का प्रदर्शन न किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि थाना स्तर पर पीस कमेटी की बैठकें आयोजित कर कार्यक्रमों के आयोजकों को नियमों से अवगत कराया जाये।

‎जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समस्त दुर्गा मन्दिरों, पण्डालों, दशहरा के अवसर पर आयोजित रामलीला स्थलों आदि के आस-पास नियमित रूप से साफ-सफाई की व्यवस्था कराते हुए शुद्ध पेयजल, मोबाइल टायलेट आदि की व्यवस्था करायी जाए तथा आवागमन के मार्गों का निरीक्षण कराकर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करा ली जाए। मार्गों को गढ्डामुक्त किये जाने हेतु भी कार्यवाही की जाये। दुर्गा मूर्तियों के विर्सजन हेतु समुचित प्रबंध किए जाए। विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत बेरीकेटिंग, संकेतक आदि के प्रबंध किए जाये। विद्युत एवं अग्नि सुरक्षा से संबंधी जांच सम्बंधित अधिकारी अवश्य सुनिश्चित करें। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विसर्जन से संबंधित मार्गों पर ढीले एवं जर्जर तारों को ठीक करा लिया जाये।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि रावण दहन स्थलों पर सुरक्षात्मक प्रबंध को समय से जांच कर ली जाय एवं बेरिकेटिंग भी करायी जाय। संबंधित अधिकारी समस्त आयोजन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण जांच अवश्य करें। समस्त उप जिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी, जनपद सीतापुर को निर्देश दिए कि समस्त संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कराई जाये।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने सभी को आपसी शांति एवं सौहार्द के साथ सभी त्योहार मनाये जाने हेतु प्रेरित करते हुये कहा कि नियमों का पूर्णतया अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस एवं प्रशासन के स्तर से हर सम्भव सहयोग प्रदान किया जायेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों, गड़बड़ी का प्रयास करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
‎‎ बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सदर धामनी एम दास, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सुरेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह, नगर मजिस्ट्रेट कृष्णानंद तिवारी सहित समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट, समस्त क्षेत्राधिकारी, सम्बंधित विभागों के अधिकारी व जनपद पीस कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

Also Click : Baitul : सेवा पखवाड़ा के दौरान भाजपा नेताओं और जनपद सीईओ के बीच सफाई को लेकर तीखी बहस, वीडियो वायरल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow