Hardoi : पत्नी को गोली मारने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

मल्लावां थाना क्षेत्र के गंगारामपुर मोहल्ले में 17 सितंबर 2025 को एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ विवाद के दौरान उसे गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना मि

By INA News Desk
Sep 19, 2025 - 21:29
37 Views
Hardoi : पत्नी को गोली मारने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पत्नी को गोली मारने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
Advertisement
Advertisement

हरदोई : मल्लावां थाना क्षेत्र के गंगारामपुर मोहल्ले में 17 सितंबर 2025 को एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ विवाद के दौरान उसे गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर मल्लावां पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में पता चला कि अभियुक्त रईस ने शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ विवाद किया और फिर उसके पैर में गोली मार दी। पुलिस ने घायल पीड़िता को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

पीड़िता के पिता जुल्फेकार अली, निवासी ख्वाजा फिरोज, थाना रामचंद्र, जनपद शाहजहांपुर की शिकायत के आधार पर मल्लावां थाने में अभियुक्त रईस के खिलाफ मुकदमा संख्या 344/25, धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान मुकदमे में धारा 25(1)बी और 27 आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं।

मल्लावां पुलिस ने अभियुक्त रईस, पुत्र इन्नी, निवासी गंगारामपुर, थाना मल्लावां, जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक अवैध 12 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में अतिरिक्त निरीक्षक कृष्णाबली, उपनिरीक्षक प्रदीप पांडेय और कांस्टेबल रोहित वर्मा शामिल थे।

Also Click : Sitapur : मजदूरी करने गए कर्नाटक दो चचेरे भाइयों के गांव पहुंचे शव, किया गया अंतिम संस्कार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement