Hardoi : छेड़खानी की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक ने तुरंत इसकी जांच के लिए कासिमपुर थाना प्रभारी को मौके पर भेजने के निर्देश दिए। जांच में पता चला कि 3 सितंबर 2025 को पीड़िता और विपक्षी के बीच

Sep 19, 2025 - 21:35
29 Views
Hardoi : छेड़खानी की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई
छेड़खानी की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई

हरदोई : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वन डे वन प्रॉब्लम अभियान के तहत थाना कासिमपुर क्षेत्र की एक महिला की शिकायत का तुरंत समाधान किया गया। 15 सितंबर 2025 को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान कासिमपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा। इसमें बताया गया कि विपक्षी ने उसके साथ छेड़खानी और गाली-गलौज की।

पुलिस अधीक्षक ने तुरंत इसकी जांच के लिए कासिमपुर थाना प्रभारी को मौके पर भेजने के निर्देश दिए। जांच में पता चला कि 3 सितंबर 2025 को पीड़िता और विपक्षी के बीच विवाद हुआ था। पीड़िता की शिकायत के आधार पर कासिमपुर थाने में मुकदमा संख्या 304/25, धारा 74/352/351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पीड़िता पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट है।

Also Click : Sitapur : मजदूरी करने गए कर्नाटक दो चचेरे भाइयों के गांव पहुंचे शव, किया गया अंतिम संस्कार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow