Hardoi : पशु बिक्री के लेनदेन विवाद का सुलह के साथ निपटारा
पुलिस अधीक्षक ने तुरंत इसकी जांच के लिए शाहाबाद थाना प्रभारी को मौके पर भेजने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें पैसे के लेनदेन को लेकर
हरदोई : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वन डे वन प्रॉब्लम अभियान के तहत थाना शाहाबाद क्षेत्र के एक व्यक्ति की शिकायत का तुरंत समाधान किया गया। 16 सितंबर 2025 को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान शाहाबाद थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा। इसमें बताया गया कि उसने विपक्षी को 1,16,500 रुपये में तीन पशु बेचे थे। विपक्षी ने उस समय 40,000 रुपये दिए और बाकी राशि बाद में देने का वादा किया, लेकिन अब शेष राशि नहीं दे रहा।
पुलिस अधीक्षक ने तुरंत इसकी जांच के लिए शाहाबाद थाना प्रभारी को मौके पर भेजने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद पाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की सलाह-मशविरा करवाया। इस दौरान विपक्षी ने 10,000 रुपये पीड़ित को दे दिए और बाकी राशि जल्द देने का आश्वासन दिया। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से सुलह कर ली। पीड़ित ने इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करने की इच्छा जताई।
Also Click : Sitapur : मजदूरी करने गए कर्नाटक दो चचेरे भाइयों के गांव पहुंचे शव, किया गया अंतिम संस्कार
What's Your Reaction?











