Hardoi: दो पक्षों में हुई मारपीट, पुलिस ने हिरासत में लिया
यूनुस का साथी आदिल भी दुकान के भीतर चला गया। जिस पर सेल्समैन रमाकांत ने बाहर जाने की बात कही। इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट हो गयी।
Hardoi News INA.
थाना पाली इलाके में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने से संबंधित मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यूनुस पुत्र कय्यूम निवासी मो. भगवंतपुर थाना पाली हरदोई शनिवार को पाली कस्बे में स्थित एक बीयर की दुकान पर बीयर लेने गया। इस बीच यूनुस ने बीयर के रुपये पेटीएम करने के लिए सेल्समैन रमाकांत निवासी गांव भाहपुर थाना पाली हरदोई की दुकान के भीतर चला गया।
Also Read: Hardoi: भैंस चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार
उसी समय यूनुस का साथी आदिल भी दुकान के भीतर चला गया। जिस पर सेल्समैन रमाकांत ने बाहर जाने की बात कही। इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट हो गयी। स्थानीय पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज आदि की जांच व यूनुस की तहरीर के आधार पर सेल्समैन रमाकांत व उसके 3 साथियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की और उपरोक्त पक्षों को हिरासत में ले लिया।
What's Your Reaction?











