Hardoi: मिशन शक्ति फेज 05 के लिए हरदोई पुलिस तैयार, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को मिलेगा बल

उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान, और सशक्तिकरण के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है । “मिशन शक्ति” के पांचवें चरण की शुरुआत शारदीय नवरात्रि के दौरान की जा रही है।

By INA News Desk
Oct 4, 2024 - 21:42  · Updated: Oct 4, 2024 - 23:06
56 Views
Hardoi: मिशन शक्ति फेज 05 के लिए हरदोई पुलिस तैयार, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को मिलेगा बल

Hardoi News INA.

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन द्वारा पुलिस लाइन हरदोई स्थित सभागार कक्ष में मिशन शक्ति फेज-05 अभियान के संबंध में, एंटीरोमियों/मिशन शक्ति टीम के अधि0/कर्म0 गणों के साथ गोष्ठी आयोजित कर प्रशिक्षित किया गया एवं मिशन शक्ति फेज-05 को सफल बनाने के संबंध में उनको प्रत्येक बिंदुओं की जानकारी दी गई व अभियान के अंतर्गत बालिकाओं/महिलाओं को सशक्त व जागरूक बनाने,विभिन्न महिला सम्बन्धी हेल्पलाइन नम्बर के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान, और सशक्तिकरण के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है । “मिशन शक्ति” के पांचवें चरण की शुरुआत शारदीय नवरात्रि के दौरान की जा रही है।

अक्टूबर से दिसंबर तक चलने वाले इस चरण में महिलाओं और बच्चों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस, ऑपरेशन मुक्ति, बाल कार्निवाल, वीरांगना दिवस, और स्वावलंबन कैंप जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश भर में जागरूकता और लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow