Hardoi: मोबाइल टावरों से सामान चोरी करने वाला अंतर्जनपदीय चोर हिरासत में

पूंछतांछ में बताया कि वह एक अंतर्जनपदीय चोर है और वह अपने साथियों के साथ मिलकर मोबाइल टावरों से कीमती सामान व उपकरण चोरी करता है। फिर उसे बेंचकर आर्थिक लाभ कमाता है।

Sep 22, 2024 - 23:11
Sep 22, 2024 - 23:24
 0  74
Hardoi: मोबाइल टावरों से सामान चोरी करने वाला अंतर्जनपदीय चोर हिरासत में

Hardoi News INA.
शाहाबाद(Shahabad) थाना इलाके की पुलिस ने मोबाइल टावरों से कीमती सामान चोरी करने व उसे बेंचकर आर्थिक लाभ कमाने वाले एक अंतर्जनपदीय चोर को हिरासत में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बीते 8 सितंबर को इंडस टावर के टेक्निशियन संदीप पुत्र बसंत निवासी गांव एगवां थाना शाहाबाद हरदोई ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने गांव एगवां में एयरटेल टावर में लगे अजना से कुछ कीमती सामान और उपकरण चोरी कर लिए हैं।

Also Read: Hardoi: विभिन्न धर्मों के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ संयुक्त पीस कमेटी की बैठकों का आयोजन

जिस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान प्रकाश में आए सतेंद्र कुमार पुत्र चंद्रपाल निवासी गांव कुतुबपुर थाना मीरगंज बरेली को पुलिस ने हिरासत में लिया। पूंछतांछ में उसने बताया कि वह एक अंतर्जनपदीय चोर है और वह अपने साथियों के साथ मिलकर मोबाइल टावरों से कीमती सामान व उपकरण चोरी करता है। फिर उसे बेंचकर आर्थिक लाभ कमाता है। उसने यह भी बताया कि बीते 31 अगस्त को बिलग्राम रोड पर स्थित नन्हुपुरवा में लगे टावर से भी उसने कीमती सामान व उपकरण चोरी किये थे। पुलिस ने उसके पास से 4700 रुपये की नदगी व चोरी गए उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, उक्त आरोपी पर पहले ही शाहजहांपुर जिले के विभिन्न थानों में लगभग 8 केस दर्ज हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow