हरदोई: बाइक चोरी के मामले में एक गिरफ्तार

By INA News Desk
Aug 30, 2024 - 22:48
109 Views
हरदोई: बाइक चोरी के मामले में एक गिरफ्तार

कासिमपुर-हरदोई।
कोतवाली थाना इलाके की पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बीते 5 नवंबर 2023 को विनोद पुत्र राजेन्द्र निवासी हरदासपुर थाना कछौना हरदोई ने शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि विनोद थाना कासिमपुर इलाके के अंतर्गत सरेहरी भट्टे के पास बाइक खड़ी करके पेट्रोल लेने चले गए। उसी बीच किसी ज्ञात व्यक्ति ने बाइक चोरी कर ली। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक बरामद कर ली। इस घटना के वांछित अभियुक्त मोबिन पुत्र रहीश निवासी गांव गोरिया कला थाना बेहटा मुजावर जनपद उन्नाव को गिरफ्तार कर लिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow