Hardoi: करीब 8 माह पूर्व गायब हुई लड़की को पुलिस ने बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार
Hardoi News INA.
पचदेवरा(Pachdevra) कोतवाली इलाके में करीब 8 माह पूर्व घर से बिना बताए गायब हुई लड़की को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। मामले में एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 26 जनवरी को एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गयी है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए प्रकाश में आये ओमप्रकाश पुत्र जुगल किशोर निवासी गांव बरखा थाना कोसी मथुरा को गिरफ्तार किया है।
What's Your Reaction?











