हरदोई: सोशल मीडिया पर वायरल भ्रामक खबर का पुलिस ने खंडन किया

By INA News Desk
Aug 25, 2024 - 23:42
111 Views
हरदोई: सोशल मीडिया पर वायरल भ्रामक खबर का पुलिस ने खंडन किया

हरदोई।
सोशल मीडिया पर डायल 112 के एक सिपाही को लेकर वायरल हुई वीडियो का हरदोई पुलिस ने खंडन किया है। दरअसल बीते शनिवार को मझिला थाना क्षेत्र में गांव बेलहईया के तिराहे के निकट मारपीट की सूचना पुलिस को मिली। जिस पर पीआरवी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें - पीएम विश्वकर्मा योजना: 23 लाख से ज्यादा लोगों ने टेलर ट्रेड में नामांकन के लिए किया आवेदन

इस बीच वहां पहुंचे आरक्षी सुरेंद्र सिंह का किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर उसे 'कैमरे में कैद हुई नशेबाज सिपाही की तस्वीर' नामक शीर्षक के साथ वायरल कर दिया। इसकी पुष्टि के लिए अधिकारियों के निर्देश पर आरक्षी सुरेन्द्र सिंह का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें सुरेन्द्र के नशे में होने की बात झूठ निकली। इस बावत हरदोई पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का खंडन किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow