Hardoi: हरदोई की जनता और कार्यकर्ता मेरे लिए सर्वोपरि- सांसद जयप्रकाश

Sep 13, 2024 - 22:44
 0  106
Hardoi: हरदोई की जनता और कार्यकर्ता मेरे लिए सर्वोपरि- सांसद जयप्रकाश

Hardoi News INA.
हरदोई की जनता और कार्यकर्ता मेरे लिए सर्वोपरि हैं। उनके आत्मसम्मान के साथ किसी भी प्रकार से समझौता नहीं करूंगा। यह बात सांसद जयप्रकाश रावत ने शहर के आवास विकास स्थित अपने आवास पर जन-समस्याएं सुनते हुए कही। इससे पूर्व उनके आवास पर पहुंचे कार्यकर्ताओं व लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया।

सांसद जयप्रकाश रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जिले के विकास करने के लिए प्रयासरत हैं। जिसका लाभ जिले के निचले स्तर तक के व्यक्ति को मिलेगा।

Also Read: Hardoi: विधायक रानू व सांसद जयप्रकाश ने अधिवक्ता सभागार का किया लोकार्पण, 70 लाख की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया

उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी पीड़ित की समस्या को लेकर निराकरण अधिकारियों द्वारा नहीं किया जाता है तो शासन से ऐसे अधिकारियों की शिकायत करने में वे देरी नहीं करेंगे। इस बीच उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों सहित आम लोगों की समस्याओं के बारे में सुना और उनके निराकरण की बात कही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow