Hardoi: महात्मा गांधी जन कल्याण समिति द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

आराध्या गुप्ता, यशि पाल, काव्या, ऋतिक, जुबैदा, मणि सक्सेना, नैंसी शर्मा, सिद्धार्थ दीक्षित, रुद्राक्ष सहित करीब 70 से अधिक बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लियाl

By INA News Desk
Oct 1, 2024 - 21:46
46 Views
Hardoi: महात्मा गांधी जन कल्याण समिति द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
Advertisement
Advertisement

Hardoi News INA.

महात्मा गांधी जन कल्याण समिति द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत मंगलवार से हो गई. सुबह साढ़े पांच बजे स्वच्छता अभियान चलाकर गांधी भवन परिसर को साफ किया गया. अपराह्न साढ़े तीन बजे से रंगोली व कलश सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन प्राइमरी जूनियर सीनियर सुपर सीनियर वर्ग में किया गयाl जिसमें आराध्या गुप्ता, यशि पाल, काव्या, ऋतिक, जुबैदा, मणि सक्सेना, नैंसी शर्मा, सिद्धार्थ दीक्षित, रुद्राक्ष सहित करीब 70 से अधिक बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लियाl

रंगोली और कलश प्रतियोगिता के निर्णायक अदिति गौर तथा अनिल श्रीवास्तव रहेl कार्यक्रम का शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी ने दीप प्रज्वलन के साथ किया कार्यक्रम का संचालन मनीष मिश्रा ने किया l कार्यक्रम में अरुणेश बाजपेई जोगिंदर सिंह गांधी अविनाश चंद्र गुप्ता आलू गीता श्रीवास्तव करुणा शंकर द्विवेदी आदि लोग उपस्थित रहेl महात्मा गाँधी जन कल्याण समिति के जोगिंदर गांधी ने बताया कि कल दो अक्टूबर को साढ़े आठ बजे ध्वजारोहण 9 बजे गाँधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण 9,15 बजे खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी एवं गाँधी जी के जीवन चरित्र गैलरी उद्घाटन जिलाधिकारी के द्वारा किया जाएगा l दस बजे सर्व धर्म प्रार्थना चरखा यज्ञ अपराह्न 5.30 बजे दैनिक प्रार्थना 6 बजे गांधी जी के प्रिय भजन प्रतियोगिता जूनियर सीनियर सुपर सीनियर वर्ग में आयोजित होगी l

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement