Hathras: सडक सुरक्षा पखवाडा अभियान के तहत माल वाहक वाहनों के 381 चालान किए
यातायात नियमों की जानकारी देते हुए बताया गया कि दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें । यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाएं कम होंगी तथा लोग सुरक्षित रहेंगे ।
Hathras News INA.
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल के निर्देशन में समस्त थाना प्रभारियों एवं यातायात पुलिस द्वारा"सडक सुरक्षा पखवाडा अभियान के तहत जनपद मे दुर्घटना संभावित स्थानों व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष अभियान चलाकर माल वाहक वाहनों व अन्य वाहनों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंगन पर कुल 4,21,000/- रुपये के 381 चालान किए गए। इस दौरान वाहन चालकों व आम जनमानस को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए बताया गया कि दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें । यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाएं कम होंगी तथा लोग सुरक्षित रहेंगे ।
What's Your Reaction?











