Hathras: समाजसेवी सुनीत आर्य के नेतृत्व में अज्ञात शव का किया दाह संस्कार

पुलिस द्वारा समाजसेवी सुनीत आर्य व प्रवीन वार्ष्णेय से शव के अंतिम संस्कार के लिए अनुरोध किया गया समाजसेवियों द्वारा उपरोक्त शव का हिंदू रीति रिवाज दाहसंस्कार किया।

Oct 15, 2024 - 23:36
44 Views
Hathras: समाजसेवी सुनीत आर्य के नेतृत्व में अज्ञात शव का किया दाह संस्कार

Hathras News INA.

व्यक्ति के मानव अधिकारों के संरक्षण और संवर्धन का कार्य कर रही एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है। अज्ञात शव को एडीएचआर की देखरेख और समाजसेवी सुनीत आर्य के नेतृत्व में दाहसंस्कार किया गया जिसके दाहसंस्कार की व्यवस्था मे एनएसएस अध्यक्ष सुनील अग्रवाल का पूर्णरूपेण सहयोग रहा। 10 अक्टूबर को हसायन कोतवाली के अंतर्गत सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में वस्तोई  फाटक के पास रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का शव छत विक्षित अवस्था में पुलिस को मिला जिसकी उम्र लगभग 38 वर्ष थी मृत व्यक्ति क्रीम कलर की शर्ट बादामी रंग की पेंट व नीले रंग की बनियान पहने हुए था। पुलिस द्वारा शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे रखा शव की शिनाख्त न होने के कारण शव को थाना पुलिस द्वारा लावारिस घोषित कर पोस्टमार्टम कराया गया। उसके उपरांत पुलिस द्वारा समाजसेवी सुनीत आर्य व प्रवीन वार्ष्णेय से शव के अंतिम संस्कार के लिए अनुरोध किया गया समाजसेवियों द्वारा उपरोक्त शव का हिंदू रीति रिवाज दाह संस्कार किया। अंतिम संस्कार में प्रवीन वार्ष्णेय राष्ट्रीय महासचिव एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स समाजसेवी सुनीत आर्या,एनएसएस अध्यक्ष सुनील अग्रवाल,आयोग दीपक ,बंटी भाई कपड़े वाले,साथ में रोमी ठाकुर नीरज गोयल कनज सारस्वत ध्रुव कुमार सिंह तरुण राघव कांस्टेबल 771 विकास पवार कांस्टेबल 392 उत्तम कुमार मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow