Hathras: जिला अस्पताल से स्वास्थ्य कर्मी की बाइक चोरी, परिचित ही निकला आरोपी, गिरफ्तार

स्वास्थ्य कर्मचारी ने रोज की तरह अपनी बाइक अस्पताल परिसर में खड़ी की ओर डयूटी पर चला गया। जब वह डयूटी खत्म कर वापस लोटा, तो उसकी बाइक गायब थी।

By INA News Desk
Oct 15, 2024 - 23:38
47 Views
Hathras: जिला अस्पताल से स्वास्थ्य कर्मी की बाइक चोरी, परिचित ही निकला आरोपी, गिरफ्तार
Advertisement
Advertisement

Hathras News INA.

जिला बागला अस्पताल में एक स्वास्थ्य कर्मचारी की बाइक दिन दहाड़े चोरी हो गई। घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को पहचान लिया और उसे हिरासत में ले लिया। स्वास्थ्य कर्मचारी ने रोज की तरह अपनी बाइक अस्पताल परिसर में खड़ी की ओर डयूटी पर चला गया। जब वह डयूटी खत्म कर वापस लोटा, तो उसकी बाइक गायब थी। यह देखकर वह चौक गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।  पुलिस ने सूचना के बाद सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खगाले जिसमे बाइक लेकर जाने वाले युवक का चेहरा कैद हो गया। आरोपी युवक उस स्वास्थ्य कर्मचारी का परिचित था। पुलिस ने पहचान होने पर आरोपी युवक को बुलाकर पूछताछ कर बाइक बरामद कर ली।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement