Hathras: कोल्ड स्टोर स्वामी के खिलाफ किसान ने डीएम से की शिकायत

सोमवार को पीडित किसान ठाकुर अनिल कुमार जादौन ने डीएम राहुल पांडेय को लिखे पत्र में कहा है कि उसने दिनांक उन्नीस सितंबर को आगरा अलीगढ रोड स्थित कन्या गुरूकुल महाविद्यालय के निकट शीत ग्रह में आलू रखा था।

By INA News Desk
Oct 14, 2024 - 22:51
52 Views
Hathras: कोल्ड स्टोर स्वामी के खिलाफ किसान ने डीएम से की शिकायत

Hathras News INA.

गांव जगीपुर निवासी एक किसान ने डीएम से एक कोल्ड स्वामी के खिलाफ उसके आलू का पैसा न देने पर कोल्ड स्वामी से पैसे दिलाने की मांग की है। सोमवार को पीडित किसान ठाकुर अनिल कुमार जादौन ने डीएम राहुल पांडेय को लिखे पत्र में कहा है कि उसने दिनांक उन्नीस सितंबर को आगरा अलीगढ रोड स्थित कन्या गुरूकुल महाविद्यालय के निकट शीत ग्रह में आलू रखा था। आलू का 2210 रुपए प्रति कुंटल में 177 पैकेट का कोल्ड स्टोर में सैंपल दिखाकर सौदा हुआ आलू की तौल 54, 200 प्रति बोरा भी हो गई कोल्ड स्टोर मालिक ने सौदा पर्ची किसी भी किसान को नहीं नहीं दी है।

Also Read: Hathras: आर्यावर्त बैंक के अध्यक्ष ने की व्यवसाय समीक्षा बैठक

अब कोल्ड स्टोर मालिक कह रहे हैं कि व्यापारी आलू नहीं निकल रहा है। जबकि पूरी जिम्मेदारी कोल्ड मलिक की है। किसान का व्यापारी से कोई लेना देना नहीं है। आलू बिक्री होने के बावजूद कोल्ड मलिक (1955, 85) एक लाख  पिच्यानवे हजार पांच सौ पिच्चासी रुपए नहीं दे रहा है। पीडित किसान ने कोल्ड स्टोर स्वामी से पैसे दिलाने के लिए डीएम से गुहार लगाई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow