Hathras: आर्यावर्त बैंक के अध्यक्ष ने की व्यवसाय समीक्षा बैठक

सभा के आरंभ में क्षेत्रीय कार्यालय हाथरस के सहायक महाप्रबंधक आर.एस. वर्मा द्वारा अध्यक्ष संतोष . एस का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया l

By INA News Desk
Oct 14, 2024 - 22:49
48 Views
Hathras: आर्यावर्त बैंक के अध्यक्ष ने की व्यवसाय समीक्षा बैठक
एक लाभार्थी को उनके हाउसिंग लोन के लिए उन्हें घर की नमूना प्रति देते  आर्यावर्त बैंक के अध्यक्ष संतोष . एस
Advertisement
Advertisement

Hathras News INA.

अलीगढ़ रोड स्थित होटल में आर्यावर्त बैंक के अध्यक्ष संतोष एस ने क्षेत्रीय कार्यालय हाथरस के अंतर्गत आने वाली हाथरस और मथुरा जनपद की शाखाओं से पधारे शाखा प्रबंधकों के सम्मेलन में शाखाओं के व्यवसाय की समीक्षा की । इस अवसर पर शाखा रुहेरी के एक लाभार्थी को कार की चाबियां सौंपी गई और शाखा मथुरा सिटी की एक लाभार्थी को उनके हाउसिंग लोन के लिए उन्हें घर की नमूना प्रति देकर हाउसिंग लोन वितरित किया गया और सम्मानित किया गया । सभा के आरंभ में क्षेत्रीय कार्यालय हाथरस के सहायक महाप्रबंधक आर.एस. वर्मा द्वारा अध्यक्ष संतोष . एस का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया l

Also Read: Hathras: बंद नहीं होगी हाथरस से रेवाड़ी के लिए बस सेवा, चालक-परिचालक की होगी हर घंटे मॉनीटरिंग

सहायक महाप्रबंधक आर .एस . वर्मा द्वारा अवगत कराया गया कि अध्यक्ष के कुशल मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में 26 जनपदों में फैली हमारी सभी 1367 शाखाओं के माध्यम से ग्राहकों को समस्त बैंकिंग सुविधाओं के अलावा बीमा, आधार कार्ड जैसी अनेक जनोपयोगी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है तथा क्षेत्रीय कार्यालय हाथरस के अंतर्गत आने वाली सभी 56 शाखाओं के बारे में क्रमवार अवगत कराया। अपने संबोधन में बैंक के अध्यक्ष संतोष . एस.  ने कहा कि वर्तमान में बैंकिंग उद्योग को एन.पी.ए. एवं लाभप्रदता जैसी अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और इससे उबरने के लिए बैंक को अपने व्यवसाय अभिवृद्धि के लिए समग्र प्रयास करने होंगे ।  कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रबंधक हिमांशू शर्मा द्वारा किया गया तथा सभा के अंत में सभी का धन्यवाद वरिष्ठ प्रबंधक ऋषि अग्रवाल द्वारा ज्ञापित किया गया। इस कार्यक्रम के सफल संचालन में क्षेत्रीय कार्यालय के सभी अधिकारियों का सराहनीय सहयोग रहा । 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement