हरदोई आईएनए न्यूज़: दबंगों का कहर- कछौना में नगर पंचायत के सफाई कर्मियों पर जानलेवा हमला, जिला अस्पताल रिफर, जाने पूरा मामला।
- धारदार हथियार लाठी डंडों कांच की बोतल व छत पर चढ़कर दबंगों ने चलाएं ईंट पत्थर, हमले में घायल सफाई कर्मियों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा इलाज तथा एक की हालत गंभीर , जिला अस्पताल रिफर।
कछौना / हरदोई। नगर पंचायत के रेलवे गंज पश्चिम वार्ड में आज सुबह सफाई करने के लिए नगर पंचायत की टीम गई वहां पर नाली साफ करने को लेकर कर्मचारियों का कुछ लोगों से कहा सुनी हुई इसके बाद नशे में धुत दबंगों ने कार्यरत सफाई कर्मचारियों पर जानलेवा हमला बोल दिया धीरे-धीरे दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी जिसमें दोनों बच्चों के लोग चुटहिल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह नगर पंचायत कछौना पतसेनी में तैनात सफाई कर्मी अर्जुन, सूरज ,सुरेश आदि के द्वारा सफाई की जा रही थी इसी दौरान रेलवे फाटक के पास रेलवे गंज पश्चिमी निवासी दुल्लू ,गुड्डू ,सोनू नशे में धुत थे और सफाई कर्मियों से गाली गलौज करते हुए भिड़ गए इसके बाद कहासुनी होने लगी धीरे-धीरे इन दबंगों के द्वारा धारदार हथियार कांच की बोतले व ईंट पत्थरों से जबरदस्त हमला बोल दिया गया जिसमें सफाई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए तथा कर्मचारियों के द्वारा अपने बचाव हेतु लाठी डंडों व पत्थरों का भी प्रयोग किया गया जिससे वहां पर कई लोग घायल हो गए सभी घायल सफाई कर्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना पर भर्ती कराया गया जहां पर एक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया पीड़ित सफाई कर्मचारियों की तहरीर पर कछौना कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया तथा अराजक तत्वों पर ठोस कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही हैं।
दबंगों की दहशत का बोलबाला काफी समय से रेलवे क्रॉसिंग पर है कायम, ई-रिक्शा चालको व पटरी दुकानदारों तथा फल विक्रेताओं से वसूलते हैं बेख़ौफ़ गुंडा टैक्स
दहशत का पर्याय बन चुके रेलवेगंज पश्चिमी निवासी सोनू, दुल्लू गुड्डू का खौफ इतना है कि यह अपने मनमाने तरीके से ई रिक्शा चालकों फल विक्रेताओं व अन्य पटरी दुकानदारों से (गुंडा टैक्स )वसूली कर लेते हैं जिसका किसी के अंदर विरोध करने की हिम्मत नहीं है न ही हिम्मत जुटा पाता है बाबा की सरकार में भी इनकी दबंगई कायम है तथा इन अराजक तत्व पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं और इन लोगों का स्टेशन पर आतंक व्याप्त है।
What's Your Reaction?









