Health News: बदलते मौसम में बीमार होने से बच्चे, आजमाएं घरेलू नुस्खे

मौसम परिवर्तन के समय बीमार होना कुछ नई बात नहीं है और कई लोगों को तो इसका आदत भी हो चुकी है। मौसम में जैसे-जैसे बदलाव हो रहा है वैसे-वैसे लोग बीमार भी होते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Oct 20, 2024 - 15:07
 0  84
Health News: बदलते मौसम में बीमार होने से बच्चे, आजमाएं घरेलू नुस्खे

मौसम में बदलाव हो रहा है और कई शहरों में लोगों को सुबह-शाम गुलाबी ठंड का अहसास भी हो रहा है. वैसे तो ये मौसम काफी अच्छा है, लेकिन कहा जाता है कि ये मौसम बीमारियों वाला भी है। दरअसल, होता क्या है कि जब भी गर्मियों के बाद हल्की सर्दी शुरू होती है तो अक्सर लोग बीमार हो जाते हैं। मौसम परिवर्तन के समय बीमार होना कुछ नई बात नहीं है और कई लोगों को तो इसका आदत भी हो चुकी है। मौसम में जैसे-जैसे बदलाव हो रहा है वैसे-वैसे लोग बीमार भी होते हुए दिखाई दे रहे हैं। आज हम आपको बदलते मौसम में बीमार होने से कैसे बचाना है और ऐसे में आपको क्या खाना है जिससे आप स्वस्थ बने रहे इसके बारे में आपको बताएंगे।

बदलते मौसम आपको कर सकता है बीमार

अक्सर देखा जाता रहा है कि जब मौसम में बदलाव होता है तो लोगों पर इसका सबसे बड़ा असर पड़ता है। ऐसे में लोग सावधानियां नहीं बरतते हैं और उसके बाद उन्हें बीमारियों की चपेट में आने पर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वही पॉल्यूशन भी लोगों को बीमार करने से पीछे नहीं है रहा है। ताजा आंकड़े देश के कुछ हिस्सों से सामने आए हैं जहां पर पराली जलाये जाने के बाद सबसे ज्यादा बुरा असर देश की राजधानी दिल्ली में देखने को मिला है। दिल्ली के आसपास उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में किसानों के द्वारा फसलों के बचे हुए अवशेषों को जलाये जाने के बाद इसका निकला धुंआ दिल्ली में सबसे ज्यादा लोगों को परेशान करता है। राजधानी दिल्ली में AQI को चेक किया गया तो मुंडका में 372, बवाना में 366, द्वारका में 343, आनंद विहार में 334 और जहांगीरपुरी में 353 AQI है। जिससे दिल्ली वाले अब धीरे-धीरे बीमार हो रहे हैं।

पॉल्यूशन और बदलते मौसम से लोगों पर पड़ रहा असर

देश में पॉल्यूशन और बदलते मौसम के बाद लोगों की सेहत पर एक बड़ा असर होता हुआ दिखाई दे रहा है। यहां खांसी,जुकाम,टॉन्सिल्स,साइन,अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, थकान, सिरदर्द, स्ट्रेस,अस्थमा की दिक्कत आ रही है।

बचने के लिए आप इनका करें इस्तेमाल

अगर आप एयर पॉल्यूशन और बदलते मौसम से बचना चाहते हैं तो आपको बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल जरूर करना है। वहीं इसके साथ-साथ अगर आप अपनी बॉडी को हेल्दी बनाना चाहते हैं। तों आपको रोजाना दूध में कच्ची हल्दी और शिलाजीत को मिलाकर पी सकते हैं यह आपके शरीर में एनर्जी उत्पन्न करेगी। अगर आपके गले में एलर्जी होती है तो आप अपने गले में नमक के पानी से गरारा कर सकते हैं। इससे आपको आपके शरीर में अच्छा फायदा दिखाई देगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow