सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलकर पीड़ित तथा असहाय की मदद करें- सीडीओ
सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सभी को गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के बताये सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलकर प्रत्येक पीड़ित तथा असहाय की मदद करनी चाहिए।
Hardoi News INA.
महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्रीजी के जन्म दिवस पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने विकास भवन सभागार में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर पुष्पाजंलि अर्पित की।
इस अवसर पर उन्होने विकास भवन के उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सभी को गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के बताये सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलकर प्रत्येक पीड़ित तथा असहाय की मदद करनी चाहिए। उन्होने कहा कि सभी अपने पटल के समस्त कार्यो को ससमय पूर्ण करे और अपने कर्त्यवों का निष्पक्ष एवं ईमानदारी से पालन करें।
What's Your Reaction?











