जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता वैन को किया रवाना

18 वर्ष से कम आयु के बच्चे वाहन न चलाएं। बिना हेलमेट दो पहिया वाहन न चलाएं। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।

Oct 2, 2024 - 22:34
 0  28
जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता वैन को किया रवाना

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहें:-जिलाधिकारी

Hardoi News INA.

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के उदघाटन अवसर पर एक प्रचार वैन व कई ई रिक्शा प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों व बच्चों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी। उन्होंने कहा कि सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे वाहन न चलाएं। बिना हेलमेट दो पहिया वाहन न चलाएं। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। शराब पीकर वाहन न चलाएं। शराब पीकर ड्राइविंग न करें। वाहन चलाते समय स्टंट न करें। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, एआरटीओ संजीव कुमार सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow