गाज़ीपुर न्यूज़: पति पत्नी और पुत्र की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल।  

By INA News Desk
Jul 8, 2024 - 11:56
223 Views
गाज़ीपुर न्यूज़: पति पत्नी और पुत्र की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल।  
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट महताब आलम

  • ट्रिपल मर्डर से थर्राया नंन्दगंज थाना क्षेत्र 

गाज़ीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला मंजर सामने आया है बता दें कि माता पिता और पुत्र का अज्ञात हमलावरों के द्वारा गला रेत कर हत्या कर फरार हो गए। 

जानकारी के मुताबिक नंन्दगंज थाना क्षेत्र के कुसुम्हींकला गांव निवासी मुंशी बिंद(45) पुत्र सोबरन बिन्द, राम आशीष बिन्द (20) पुत्र मुंशी बिन्द,व देवंती बिन्द (40) पत्नी मुंशी बिन्द (पति-पत्नी व बेटा) को रात में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अज्ञात कारणों से एक साथ गला रेत दिया गया जिससे कि उनकी मृत्यु हो गयी है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस।

इसे भी पढ़ें:- सामने आई अजय देवगन की फिल्म औरों में कहां दम था की नई रिलीज डेट, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म।

घटना के बाद मौके पर पुलिस फ़ोर्स मौजूद है, फोरेंसिक टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए व शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा के लिए भेजा जा गया और अज्ञात के विरुद्ध प्रार्थना पत्र लेकर अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है। वर्तमान समय मे शान्ति व्यवस्था सम्बन्धी कोई समस्या नहीं है। इस संबंध में मौके पर पहुंचे गाज़ीपुर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि इस घटना को जिसने भी अंजाम दिया है उसे बक्शा नहीं जाएगा कार्यवाही की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement