गाजीपुर न्यूज़: सांप के काटने से युवक की हुई मौत मचा कोहराम। 

By INA News Desk
Aug 13, 2024 - 11:58
65 Views
गाजीपुर न्यूज़: सांप के काटने से युवक की हुई मौत मचा कोहराम। 
Advertisement
Advertisement

शादियाबाद / गाज़ीपुर। सादात थाना क्षेत्र के समोगर गांव में विषैला सांप के काटने से इलाज के दौरान हुई युवक की मौत। समोगर गांव पोस्ट मौधिया निवासी राहुल राजभर पुत्र रामवृक्ष राजभर 22 वर्षीय शनिवार रात्रि चारपाई पर सो रहा था सोने के दौरान तकिया के सहारे चढ़कर विषैला सर्प ने डस लिया जैसे ही डसने का आभास हुआ मृतक राहुल ने सर्प को उठा कर दूर फेक दिया। और अपने परिजनों को बताया।

आनन फानन में घर वालो ने गाज़ीपुर सदर अस्पताल लेकर भागे जहा डाo ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया वाराणसी जाते समय ही राहुल बीच रास्ते में ही दम तोड दिया। मृतक राहुल अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था दो भाई अपने माता-पिता से अलग रहकर अपने परिवार का गुजर बसर करते है।

इसे भी पढ़ें:-  गाजीपुर न्यूज़: 17 अगस्‍त को करमपुर आयेंगे सीएम योगी।

जब की मृतक अपने माता-पिता के साथ रहकर उनकी देख भाल करता था। कमाने वाले मृतक राहुल राजभर के चले जाने से माता-पिता पर पहाड़ सा टूट गया है। मृतक को याद कर माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement