बलिया न्यूज़: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता सप्ताह का हुआ आयोजन।
बलिया। महिला कल्याण विभाग द्वारा आदरणीय जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज के निर्देशानुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता सप्ताह का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया।
जिसके अंतर्गत चंद्रपाल सिंह डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल एवं वरुण पाण्डेय असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल के द्वारा भारतीय न्याय संहिता के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया गया। तत्पश्चात वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक प्रिया सिंह द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाएं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य,
निराश्रित महिला विधवा पेंशन योजना,विधवा के पुत्री शादी अनुदान, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह,वन स्टॉप सेंटर के बारे में विस्तार पूर्वक से पंपलेट देकर जानकारी प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रंजनी श्रीवास्तव एवं वन स्टॉप सेंटर से नीलम शुक्ला,सोनी यादव , हर्षवर्धन तथा स्कूल की अध्यापिका और छात्रा उपस्थित रही।
What's Your Reaction?











