मासूम बच्ची की बाल्टी में डूबकर मौत। 

Jun 20, 2024 - 15:07
91 Views
मासूम बच्ची की बाल्टी में डूबकर मौत। 
प्रतीकात्मक तस्वीर

मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मझवारा निवासी एक व्यक्ति की एक साल की मासूम बच्ची खेलते समय घर के आंगन में पानी से भरी बाल्टी में गिरने से बुधवार को दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इकलौती औलाद की मौत के बाद उसके माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। परिवार वालों की चीख पुकार से  मोहल्लावासीय भी गमगीन है।

दरअसल थाना कोतवाली घोसी अंतर्गत ग्राम सभा मझवारा निवासी आकाश मिश्रा ग्रामसभा में स्थित मकान में ही अपने परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे आकाश मिश्रा की इकलौती एक वर्षीया मासूम पुत्री कृतिका मिश्रा घर में खेल रही थी। खेलते ही खेलते मासूम बच्ची आंगन में चली गई और पानी से भरी बाल्टी में सिर के बल गिर गई। कुछ ही क्षणों में पानी में दम घुटने के कारण उक्त मासूम की मौत हो गई। जबकि अन्य परिजन भी घर में ही मौजूद थे।

जब बच्ची की आवाज परिजनों को नही मिली तो परिजनों ने आवाज देते हुए घर के आंगन में पहुंचे तो वहां का नजारा देख आवाक रह गये। देखा तो मासूम सिर के बल बाल्टी में गिरी हुई थी। बाल्टी से निकालकर परिजनो ने तत्काल निजी अस्पताल ले कर पहुंचे। जहां डाक्टर ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो रो बुरा हॉल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow