Kanpur: अधिवक्ता राज्य सम्मेलन सम्पन्न, अधिवक्ताओं की हत्या में शहीद न्याय वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की

सम्मेलन में सर्वप्रथम न्याय पथ पर चले हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने के कारण और असामाजिक तत्वों के द्वारा की गई.

By INA News Desk
Sep 30, 2024 - 21:26
46 Views
Kanpur: अधिवक्ता राज्य सम्मेलन सम्पन्न, अधिवक्ताओं की हत्या में शहीद न्याय वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की
Advertisement
Advertisement

Kanpur News INA.

उत्तर प्रदेश अधिवक्ता संघर्ष समिति एवं नेशनल लॉयर्स स्ट्रगल कमेटी की जॉइंट कोऑर्डिनेशन राज्य कमेटी के तत्वाधान में दि लायर्स एसोसिएशन सभागार कानपुर में अधिवक्ता राज्य सम्मेलन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन राजरानी शर्मा, स्वागत सतीश शुक्ला अध्यक्ष उन्नाव बार एसोसिएशन व कार्यक्रम की अध्यक्षता समर बहादुर यादव जौनपुर बार एसोसिएशन एवं लालजी सिंह पटेल पूर्व महासचिव मिर्जापुर बार एसोसिएशन ने किया सम्मेलन में सर्वप्रथम न्याय पथ पर चले हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने के कारण और असामाजिक तत्वों के द्वारा की गई. अधिवक्ताओं की हत्या में शहीद न्याय वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सम्मेलन में पांच सदस्यीय अध्यक्ष मंडल का गठन किया गया तथा अधिवक्ता आंदोलन की दशा व दिशा तथा भावी आंदोलन की रूपरेखा तय करने के लिए गंभीर विषय पर हुई परिचर्चा की शुरुआत राजेश कुमार गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश अधिवक्ता संघर्ष समिति ने किया ।

Also Read: Kanpur: पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने पीएम पर लिखी पुस्तक का किया विमोचन

विधान परिषद में 60 वर्ष के बाद अधिवक्ताओं को ₹10000 महीना पेंशन देने व 10 लाख वेलफेयर फंड देने, युवा अधिवक्ता को 3000 रुपया महीना 3 वर्ष तक वकालत भत्ता देने का प्रस्ताव 2015 में पारित हो चुका है। लेकिन अभी लागू नहीं हुआ केंद्र सरकार द्वारा भी इसे लागू नहीं किया गया है ऐसी स्थिति में वकीलों का आंदोलन पिछले 13- 14 वर्षों से निरंतर उसे लागू करने के लिए चल रहा है। अतः मजबूर होकर प्रदेश भर से आए अधिवक्ताओं ने इस सम्मेलन में प्रदेश व्यापी सत्याग्रह करो और जेल भरो आंदोलन चलाने का निश्चय किया है। इस सभी का मांगों का समर्थन दी कानपुर इनकम टैक्स और जीएसटी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बसंत लाल गुप्ता, महामंत्री प्रदीप कुमार गुप्ता, फाइनेंस सेक्रेटरी ऋषिकांत मणि, वह वरिष्ठ सदस्य विजय प्रताप सिंह सोलंकी, श्रीकांत मणि और शैलेंद्र कुमार तिवारी अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन माती मुख्यालय कानपुर देहात, दिनेश चंद्र पांडे महामंत्री जिला बार एसोसिएशन इलाहाबाद,दयाशंकर दुबे महामंत्री जिला बार एसोसिएशन बस्ती, मोहम्मद सलीम कुरैशी महामंत्री जिला बार एसोसिएशन सोनभद्र, कैलाश यादव महामंत्री जिला बार एसोसिएशन मिर्जापुर, राजेश सिंह राज महामंत्री सिविल बार एसोसिएशन मऊ, जगन्नाथ प्रसाद शुक्ला महामंत्री जिला बार एसोसिएशन गोंडा, राजेश कुमार सिंह यादव महामंत्री जिला बार एसोसिएशन इटावा, एनुअल हक अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन हापुर,शाहीन अख्तर महामंत्री जिला बार एसोसिएशन बाराबंकी, गोपाल जी लाल श्रीवास्तव अध्यक्ष सिविल बार एसोसिएशन गाज़ीपुर, ओम कर नाथ सिंह  पूर्व सचिव जिला बार मिर्जापुर, अशोक गौतम,श्रीपत, अभिनव अवस्थी, शारदेन्दू कुमार शुक्ला, फैजान उल हक, फैजान अहमद, विनोद कुमार, रंजिलेश यादव, राहुल यादव, नीलम, अंजना ,कोमल शर्मा ,साक्षी गुप्ता, सुषमा द्विवेदी, पवन तिवारी, राजेंद्र बाजपेई, प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, अनिल कुमार सचान ,दिलीप कुमार त्रिपाठी, सत्य प्रकाश पांडे, एवं संतोष कुमार श्रीवास्तव ,सुशील कुमार आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement