Kanpur: उर्सला अस्पताल में धांधली के विरोध में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

Sep 6, 2024 - 23:00
 0  54
Kanpur: उर्सला अस्पताल में धांधली के विरोध में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

INA News Kanpur

भारतीय दलित पैंथर के तत्वावधान में यूएचएम हॉस्पिटल (उर्सला अस्पताल ) कानपुर में वहां के डाक्टरों, कर्मचारियों व  दलालों द्वारा मरीजों से ऑपरेशन, सर्जरी, दवा व उपकरण  सभी में कमीशन खोरी रिश्वतखोरी ऑपरेशन के नाम पर रुपए लेकर ऑपरेशन करना, सर्जरी में उपकरण व दवा के नाम पर रूपये वसूलना, आयुष्मान कार्ड होने उपरांत ऑपरेशन में रुपए की मांग करना के विरोध में अधीक्षक (उर्सला अस्पताल) को ज्ञापन के माध्यम से भ्रष्टाचार को अवगत कराया गया व मांग की गई कि भ्रष्टाचार में संलिप्त डाक्टरों, कर्मचारियों व दलालों के विरुद्ध कार्यवाई की जाये।

यह भी पढ़ें -  Devband: Rape Case पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंचा समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधी मंडल, दी आर्थिक सहायता

ज्ञापन में प्रमुख रूप से सैय्यद तौफीक अहमद (साजिद सर), पास्टर जीतेंद्र सिंह, पास्टर ए बी सिंह, पास्टर रवि, एड नवीन गौतम, उमेश पैंथर, प्रभु दयाल आदिम,विनय सेन, कुनाल, बबलू बाल्मीकि, बीरेंद्र बहुजन,सोहन भारतीय,रवि गौतम, मोहित बहुजन, बृजेश गौतम, आदि लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow