Kanpur: Teacher's Day- सर्वपल्ली राधा कृष्णन जयंती पर शिक्षकों का सम्मान किया

By INA News Desk
Sep 6, 2024 - 23:04
67 Views
Kanpur: Teacher's Day- सर्वपल्ली राधा कृष्णन जयंती पर शिक्षकों का सम्मान किया
Advertisement
Advertisement

INA News Kanpur.

तिलक मेमोरियल सोसाइटी के तत्वाधान मे अशोक लाइब्रेरी मे डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस के रूप मे मनाते हुए उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर एवं 4 गुरुजनो जिनमे के के तिवारी, प्रोफ डॉ प्रभात बाजपेई, प्रोफ अनुपम शुक्ला, पूर्णिमा तिवारी को लोई, मोतियों कि माला के साथ फूलो से उन्हें सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि हम अपने गुरुजनो का सम्मान कर के गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ क्योकि इनके आशीर्वाद से ही हम प्रगति का मार्ग पा सके. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये सोसाइटी के अध्यक्ष पूर्व विधायक पं भूधर नारायण मिश्रा ने कहा कि डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्णन कि जयंती पर शिक्षकों का सम्मान कर उन्हें नमन कर रहा हूँ तथा कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने शिक्षा के क्षेत्र मे महत्वपूर्ण योगदान देकर समाज को नई दिशा दी.

कार्यक्रम मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. कन्हैया लाल मेहरोत्रा जिनका तिलक मेमोरीयल सोसाइटी को संचालित करने मे महत्वपूर्ण योगदान रहा, उनके तैल चित्र का अनावरण कर लगाया गया. कार्यक्रम का संचालन हरप्रकाश अग्निहोत्री एवं आये हुये अतिथियों का धन्यवाद सोसाइटी के कोषाध्यक्ष आनंद मेहरोत्रा ने ज्ञापित किया. कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से शंकर दत्त मिश्रा,निजामुद्दीन खा, पूर्व पार्षद मदन लाल भाटिया, महेंद्र त्रिपाठी, पुत्तू इक़बाल अहमद, अतहर नईम, राज कुमार यादव, सुनील राठौर,ध्रुव नारायण तिवारी कृष्ण कांत अवस्थी धवल पाण्डेय वीरेंद्र चतुर्वेदी राजू कश्यप, राम चंद गुप्ता, चंद्र मणि मिश्रा, नदीम सिद्दीकी,विमल तिवारी,इफ़्तीखर अली बेग बैतुल खा मेवाती,महेंद्र सिंह भदौरिया, ए के शुक्ला ज़फर शाकिर,प्रमोद गुप्ता, विपिन तिवारी,अफलाक अहमद,सुनील ओमर, दिनेश त्रिवेदी,अमित मिश्रा,, मुन्ना खा प्रदीप द्विवेदी आदि शामिल थे.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement