गाजीपुर न्यूज़: रामपुर में शौच के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मजदूर की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत, मचा कोहराम। 

Jul 7, 2024 - 21:12
62 Views
गाजीपुर न्यूज़: रामपुर में शौच के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मजदूर की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत, मचा कोहराम। 

गाजीपुर \ देवकली। रामपुर मांझा थाना क्षेत्र के रामपुर में खेत में शौच करने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से युवक की जिंदा जलकर मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

गांव निवासी 26 वर्षीय गोपाल राम पुत्र सूबेदार राम घर के पास खेत में शौच करने गया था। इस बीच क्षेत्र में लगातार हो रही छिटपुट बारिश के बीच खेत में बैठे गोपाल पर आकाशीय बिजली गिर गयी। जिससे वो वहीं जिंदा जल गया और झुलसने से गोपाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जिसके बाद ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि वो वहां पड़ा है।

इसे भी पढ़ें:-  सामने आई अजय देवगन की फिल्म औरों में कहां दम था की नई रिलीज डेट, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म।

जिसके बाद रोते बिलखते हुए परिजन उसे लेकर अस्पताल गए। जहां चिकित्सकों में उसे काफी देर पहले का ही मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घर पर चीख पुकार मच गई। मृतक दो भाइयों में छोटा था और मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत के बाद पत्नी साधना समेत 2 बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow