मंसूरपुर और नगरा साहसी में सड़क निर्माण में गुणवत्ता की कमी, 2 दिन पूर्व बनी सड़क लगी उखड़ने, ग्रामीणों में आक्रोश। 

Hardoi News: लोक निर्माण विभाग द्वारा बीते कुछ दिनों से ग्राम मंसूरपुर ब्लाक सांडी में कन्नौज कुसुम खोर मार्ग से मंसूरपुर एवं नगरा साहसी गांव को जोड़ने ....

By INA News Desk
Jul 30, 2025 - 16:41
177 Views
मंसूरपुर और नगरा साहसी में सड़क निर्माण में गुणवत्ता की कमी, 2 दिन पूर्व बनी सड़क लगी उखड़ने, ग्रामीणों में आक्रोश। 
मंसूरपुर और नगरा साहसी में सड़क निर्माण में गुणवत्ता की कमी, 2 दिन पूर्व बनी सड़क लगी उखड़ने, ग्रामीणों में आक्रोश। 

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल

नगरा साहसी/मंसूरपुर। लोक निर्माण विभाग द्वारा बीते कुछ दिनों से ग्राम मंसूरपुर ब्लाक सांडी में कन्नौज कुसुम खोर मार्ग से मंसूरपुर एवं नगरा साहसी गांव को जोड़ने के लिए सड़कों का जीर्णोद्धार कार्य किया जा रहा है। बीते कुछ दिन पूर्व ग्राम मंसूरपुर की सड़क का कार्य समाप्त हो गया है और सड़क उखड़ने लगी है, जिसका कारण कम तारकोल एवं गिट्टी का प्रयोग है। बीते 2 दिन पूर्व ग्राम नगरा साहसी पकड़ियापुरवा का कार्य समाप्त हुआ हो चुका है और आज सुबह वहीं सड़क एक ट्रैक्टर के निकलने से धंस गई।

ग्रामीणों द्वारा किसी प्रकार ट्रैक्टर को निकाल लिया गया और निकालने के बाद जब सड़क की ओर देखा गया तो पता चला कि सड़क में केवल एक से डेढ़ सेंटीमीटर ही गिट्टी पड़ी है, जो सड़क की गुणवत्ता पर सवालिया निशान उठाता है। ग्रामीणों द्वारा जब इस संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि सड़क के किनारे को वहीं की मिट्टी उठाकर बना दिया गया और उसे पर खानापूर्ति के रूप में गिट्टी और तारकोल डालकर सड़क का रूप दे दिया गया।

अब सवाल यह उठता है कि लोग निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर द्वारा क्या इस रोड की गुणवत्ता की जांच नहीं की गई और यदि की गई तो किस आधार पर ठेकेदार के निर्माण को क्लीन चिट प्रदान कर दी गई। अब आज से ग्राम नगरा साहसी जग्गापुरवा की सड़क का निर्माण कार्य हो रहा है, जिसकी गुणवत्ता का स्तर इन्हीं दोनों सड़कों के समान है। यहां के निवासी रामपूत,दिवारी, गुड्डू एवं सुरेंद्र आदि ने बताया कि खराब गुणवत्ता के कारण यह सड़क थोड़े दिन भी नहीं चलेगी और ग्राम वासियों को पुनः परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

Also Read- सीएम युवा योजना बनी आत्मनिर्भरता की सीढ़ी, लाभार्थी युवा बोले- थैंक्यू सीएम सर।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow