Lakhimpur: 13 महिला कैदियों ने रखा करवाचौथ का व्रत

जिन महिलाओं के पति जेल में बंद हैं। जेल प्रशासन ने इन व्रती महिलाओं को पूजा के लिए करवां, चूड़ा, मिठाई, और कड़ी-चावल जैसे आवश्यक सामान उपलब्ध कराए

By INA News Desk
Oct 21, 2024 - 22:48
105 Views
Lakhimpur: 13 महिला कैदियों ने रखा करवाचौथ का व्रत

Lakhimpur Kheri News.

जिला जेल में सलाखों के पीछे कैद 13 महिलाओं ने दिन भर बिना कुछ खाये-पीए व्रत रखा। जेलर हरबंश कुमार पांडेय ने बताया कि जेल में निरुद्ध 13 महिलाएं करवा चौथ का व्रत थीं। इनमें से नौ महिलाओं के पति भी जिला जेल में बंद हैं। जेल में बंद सुहागन महिलाओं के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं।

उन्हें साज-सज्जा और पूजा के लिए सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई थी। उन्होंने बताया कि जिन महिलाओं के पति जेल में बंद हैं। जेल प्रशासन ने इन व्रती महिलाओं को पूजा के लिए करवां, चूड़ा, मिठाई, और कड़ी-चावल जैसे आवश्यक सामान उपलब्ध कराए। उनके पतियों को चांद के उदय होने पर बुलाया गया। महिलाएं के पूजा-अर्चना करने के बाद उनकी पतियों से मुलाकात कराई गयी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow