Lakhimpur- Kheri: मिशन मैदान खेलेगा खीरी, जीतेगा खीरी, एक हजार खेल मैदान का कमाल, स्कूलों में बढ़ी 12 प्रतिशत अटेंडेंस 

DM दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ के नेतृत्व में बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीमवर्क विकसित करने के लिए एक साल पहले मिशन मैदान के...

By INA News Desk
Mar 22, 2025 - 00:58
178 Views
Lakhimpur- Kheri: मिशन मैदान खेलेगा खीरी, जीतेगा खीरी, एक हजार खेल मैदान का कमाल, स्कूलों में बढ़ी 12 प्रतिशत अटेंडेंस 
Advertisement
Advertisement

सार-

  • लखीमपुर खीरी ने सीएम योगी (Yogi) के विजन को मिशन के रूप में अपनाते हुए एक हजार खेल मैदान किये विकसित 
  • DM दुर्गा शक्ति नागपाल के संकल्प ने पूरे प्रदेश में पेश की खेल मैदान विकसित करने की मिसाल 
  • मिशन मैदान से खीरी जिला निपुण असेसमेंट में 72वें स्थान से 26वें स्थान पर पहुंचा
  • मिशन से पहले स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति थी 57.24 प्रतिशत, जो आज बढ़कर हुई 69.40 प्रतिशत 
  •  DM बोलीं, सीएम के नेतृत्व में बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीमवर्क विकसित करने को तैयार किये गये खेल मैदान

By INA News Lakhimpur- Kheri.

लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी ने CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ के विजन हर ग्राम पंचायत में खेल मैदान को मिशन के रूप में अपनाते हुए बड़ी मिसाल पेश की है। CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ की मंशा के अनुरुप लखीमपुर खीरी ने मिशन मैदान का संकल्प लेते हुए एक साल में मिशन के पहले फेज के तहत जिले में एक हजार परिषदीय विद्यालयों में उच्च गुणवत्ता वाले खेल मैदान तैयार किये हैं, जहां बच्चे खेल के जरिये अपना मानसिक और शारीरिक विकास कर रहे हैं। DM का संकल्प "मिशन मैदान", अब हकीकत बन गया है।

मिशन मैदान के चलते खीरी जिला निपुण असेसमेंट में 72वें स्थान से 26वें स्थान पर आ गया है। वहीं स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति 12 फीसद बढ़ी है और मिडडे मील में उनकी रुचि भी बढ़ी है। बता दें कि एक साल पहले स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति का रेश्यो 57.24 प्रतिशत था, जो आज बढ़कर 69.40 प्रतिशत हो गयी है। 

  • बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन आौर टीमवर्क विकसित करने को तैयार किये गये खेल मैदान

DM दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ के नेतृत्व में बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीमवर्क विकसित करने के लिए एक साल पहले मिशन मैदान के तहत पहले फेज में एक हजार परिषदीय विद्यालयों में खेल मैदान विकसित करने का संकल्प लिया गया था। इसके तहत वर्तमान में खेल मैदान बनकर तैयार हो गये हैं, जहां नौनिहाल विभिन्न खेलों के माध्यम से स्वथ्य और और उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि मिशन मैदान की थीम खेलेगा खीरी, जीतेगा खीरी रखी गयी थी।DM दुर्गाशक्ति नागपाल ने बताया कि मिशन के तहत 765 विद्यालयों में खोखो कबड्डी, वाॅलीबाॅल और बैडमिंटन के खेल मैदान विकसित किये गये हैं जबकि 205 परिषदीय विद्यालयों में हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट, एथलेटिक्स, खोखो, कबड्डी, वॉलीबॉल अैर बैडमिंटन के खेल मैदान विकसित किये गये हैं। वहीं 30 विद्यालयों को चिन्हित करते हुए रूफटॉप इनडोर गेमिंग जोन विकसित किये गये हैं, जहां बच्चे कैरम, चेस, माइंड गेम, सिमेट्री गेम और टेबल टेनिस खेल क लुत्फ उठा रहे हैं। 

  • खेल गतिविधियों से बच्चे सुबह की कर रहे शुरुआत

DM दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि मिशन मैदान के तहत अब लखीमपुर खीरी के सरकारी स्कूलों के बच्चे हर दिन 30 मिनट की खेल गतिविधि के साथ अपनी सुबह की शुरुआत कर रहे हैं। इससे न केवल उनका शारीरिक विकास हो रहा है, बल्कि उनका मानसिक स्वास्थ्य और एकाग्रता भी बेहतर हो रही है। मिशन को सफल बनाने में मनरेगा और स्थानीय संसाधनों की बड़ी भूमिका रही है।

स्थानीय स्तर पर श्रमिकों को इस योजना में रोजगार मिला, जिससे गांवों में आर्थिक सशक्तिकरण को भी बल मिला। DM की इस पहल ने यह साबित कर दिया कि जब प्रशासन, समुदाय और सरकार मिलकर काम करें, तो असंभव भी संभव हो सकता है। मिशन मैदान सिर्फ एक खेल परियोजना नहीं है, बल्कि यह बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम वर्क जैसी महत्वपूर्ण योग्यताओं का विकास भी कर रहा है। यह पहल उन बच्चों के लिए एक नई उड़ान लेकर आई है, जिन्हें खेल सुविधाओं का पहले कोई अवसर नहीं मिलता था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement