Lakhimpur: लखीमपुर सदर में झंडेवाला मंदिर-दरगाह तोड़फोड़ के विरोध में शांतिपूर्ण पदयात्रा और ज्ञापन सौंपा। 

नई दिल्ली स्थित मंदिर दरगाह बाबा पीर रतननाथ जी झंडेवाला में एमसीडी द्वारा की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई के विरोध में सोमवार को

Dec 16, 2025 - 19:58
 0  26
Lakhimpur: लखीमपुर सदर में झंडेवाला मंदिर-दरगाह तोड़फोड़ के विरोध में शांतिपूर्ण पदयात्रा और ज्ञापन सौंपा। 
लखीमपुर सदर में झंडेवाला मंदिर-दरगाह तोड़फोड़ के विरोध में शांतिपूर्ण पदयात्रा और ज्ञापन सौंपा। 

लखीमपुर खीरी: नई दिल्ली स्थित मंदिर दरगाह बाबा पीर रतननाथ जी झंडेवाला में एमसीडी द्वारा की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई के विरोध में सोमवार को लखीमपुर सदर के श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। श्रद्धालुओं ने अम्बेडकर पार्क से होते हुए कलक्ट्रेट तक पदयात्रा निकाली, जिसमें भजन-कीर्तन के माध्यम से अपनी आस्था और विरोध दर्ज कराया गया। पूरी पदयात्रा सादगी व अनुशासन के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

पदयात्रा के उपरांत श्रद्धालुओं ने जिलाधिकारी दुर्गा नागपाल के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में धार्मिक स्थल पर की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई पर चिंता जताते हुए आस्था से जुड़े स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई।

इस अवसर पर चंद्र भूषण साहनी, कुलदीप पाहवा, रवि भूषण साहनी, जितेंद्र साहनी, राकेश भसीन, दिनेश आनंद, संजीव चोपड़ा, अमित तलवार, अमनोल अरोड़ा, सन्नी सलूजा, रितेश भसीन, बादल साहनी, अंजू साहनी, सीमा साहनी, मधु राबड़ा, प्रतिमा भसीन, शिवानी भसीन, मधु आनंद, सीमा आनंद, प्रियंका साहनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सेवक उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: हरदोई में सनसनी- माधोगंज में युवती ज्योति का शव बरामद, गले में दुपट्टा कसा होने से हत्या की आशंका।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।