लखीमपुर-खीरी। कंटीले तार में फंसकर तेंदुए के शावक की हुई मौत।

Jun 10, 2024 - 18:51
68 Views
लखीमपुर-खीरी। कंटीले तार में फंसकर तेंदुए के शावक की हुई मौत।

लखीमपुर-खीरी। गोला वन रेंज के अंतर्गत पुनर्भू ग्रंट में खेत के चारों ओर लगे कंटीले तार में फंसकर तेंदुए के एक शावक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शावक को कंटीले तार से निकाला। शावक की उम्र करीब 9-10 माह की बताई जा रही है। डीएफओ ने बताया कि शावक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।  

जानकारी के अुनसार पुनर्भू ग्रंट गांव के निकट किसान बाल गोविंद वर्मा का खेत है, जिसमें गन्ने की फसल है। उन्होंने खेत के चारों तरफ कंटीले तार लगा रखे हैं। तेंदुए का शावक कंटीले तार में बुरी तरह फंसकर घायल हो गया। सोमवार सुबह जब ग्रामीण खेत पर गए तो उन्होंने शावक को तार में फंसा देखा। वह बुरी तरह घायल हो चुका था। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी।

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शावक को निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसके शव को रेंज पर लाया गया। डीएफओ संजय विस्वाल के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह हादसा लग रहा है। उन्होंने शावक के शिकार की आशंका से इंकार किया। कहा कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow