लखीमपुर-खीरी। अब 25 जून तक खुले रहेंगे दुधवा नेशनल पार्क के दरवाजे।

By INA News Desk
Jun 12, 2024 - 18:57
61 Views
लखीमपुर-खीरी। अब 25 जून तक खुले रहेंगे दुधवा नेशनल पार्क के दरवाजे।
Advertisement
Advertisement

लखीमपुर-खीरी। दुधवा में आने वाले पर्यटकों के लिख खुशी की खबर सामने आई है। 15 जून को मानसून आने के कारण बंद होने वाले दुधवा के द्वार इस बार 25 जून तक और खुला रहेगा। इससे अब पर्यटकों को दुधवा जंगल व वन्यजीवां को देखने के लिए 10 दिनों का मौका मिल गया है।

बताते चलें कि बरसात होने के कारण दुधवा नेशनल पार्क के दरवाजे पर्यटकों के लिए हमेशा 15 जून को बंद कर दिए जाते हैं। जिसके बाद 15 नवम्बर से दुधवा के गेट पर्यटकों के लिए खोले जाते हैं। लेकिन इस बार मानसून देर से आने के कारण अभी बरसात नहीं शुरू हुई है।

जिसको देखते हुए पार्क प्रशासन की तरफ से 15 जून को बंद होने की तारीख को बढ़ाकर 25 जून कर दिया गया है। ऐसे में पर्यटकों को 10 दिनों का मौका और मिल रहा है। पर्यटक अब 25 जून तक जंगल सफारी का आनंद ले सकते हैं। माना जा रहा है कि इन बढ़े हुए 10 दिनों पार्क प्रशासन के अलावा आसपास के होटलों के मुनाफे में भी बढ़ोत्तरी होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement