हरदोई न्यूज़: मनरेगा मजदूरों ने लगाया काम से भगाने का आरोप।

By INA News Desk
Jun 28, 2024 - 11:46
125 Views
हरदोई न्यूज़: मनरेगा मजदूरों ने लगाया काम से भगाने का आरोप।

पाली \ हरदोई। भरखनी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत पैंतापुर पचरैया में मनरेगा मजदूरों ने पंचायत मित्र पर आरोप लगाया है। मजदूरों ने बताया कि पंचायत मित्र अनावश्यक परेशान करते हैं और जब उन्होंने अपनी बात कही तो पंचायत मित्र ने उन्हें भगा दिया।

विकास खण्ड भरखनी की ग्राम पंचायत पैंतापुर पचरैया के मजरा दिवनियापुर निवासी प्रदीप, सुनील व रामदास ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह ग्राम पंचायत स्थित तालाब पर मनरेगा अंतर्गत मजदूरी करने गए थे, पंचायत मित्र ने उनसे 13 मी गहरी खुदाई करने को कहा, जिसमें मजदूरों ने असमर्थता जताई।

जिसके बाद पंचायत मित्र ने काम करने से मना करते हुए उन्हें भगा दिया। मनरेगा मजदूरों ने बताया कि पंचायत मित्र उन्हें लगातार अनावश्यक रूप से परेशान करते हैं, जिससे उन्हें काम नहीं मिल पा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow