Sambhal News: अखिलेश यादव का सांसद बर्क ने किया बचाव।

ग्यानवापी में मुस्लिम नमाज पढ़ते हैं इसलिए वे ज्ञानवापी को मस्जिद कह सकते हैं। योगी महाराज सीएम....

Sep 15, 2024 - 18:59
265 Views
Sambhal News: अखिलेश यादव का सांसद बर्क ने किया बचाव।
जियाउर्रहमान बर्क, सांसद सम्भल

रिपोर्ट- उवैस दानिश

सम्भल। ज्ञानवापी पर सीएम के बयान पर सम्भल सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने पलटवार किया है सांसद ने इस मामले पर सुप्रीमकोर्ट से संज्ञान लेने की अपील की है वहीं मठाधीश वाले बयान पर अखिलेश यादव का बचाव किया है।

सांसद ने कहा कि ग्यानवापी में मुस्लिम नमाज पढ़ते हैं इसलिए वे ज्ञानवापी को मस्जिद कह सकते हैं। योगी महाराज सीएम हैं उन्हें ऐसी भाषा नहीं बोलना चाहिए। सीएम बताएं कि वे क्या स्वंय को कोर्ट से ऊपर समझते हैं? सीएम के बयान पर सांसद ने सुप्रीमकोर्ट से संज्ञान लेने की मांग की है। वहीं अखिलेश यादव के मठाधीश वाले बयान पर सांसद ने अखिलेश यादव का बचाव करते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने बीजेपी का चोला पहन कर अपराध करने वालों को कहा है संतों के लिए नहीं उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया।

Also Read- Ghazipur News: फर्जी दस्तावेज पर विद्यालय की मान्यता लेने के चक्कर में गए जेल ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow