Sambhal News: जैन मंदिर में छठे दिन मनाई गई सुगंध धूप दशमी। 

सुगंध दशमी पर्व मनाते हुए सामूहिक रुप से श्रीजी की अष्ट द्रव्य से पूजा-

Sep 13, 2024 - 15:10
163 Views
Sambhal News: जैन मंदिर में छठे दिन मनाई गई सुगंध धूप दशमी। 

रिपोर्ट- उवैस दानिश

सम्भल में जैन समुदाय के लोगों ने दशलक्षण पर्व के छठे दिन सुगंध दशमी पर्व पर सामूहिक रुप से श्रीजी की अष्ट द्रव्य पूजा-अर्चना की गई। इसी के साथ जैन धर्म के आगे बढ़ने और वर्ष 2027 में योगी आदित्यनाथ के पुन: मुख्यमंत्री बनने की प्रार्थना की गई।

शुक्रवार को जनपद सम्भल की सदर कोतवाली सम्भल क्षेत्र के मौहल्ला ठेर स्थित श्रीदिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व के छठे दिन सुगंध दशमी पर्व का आयोजन विधि-विधान पूर्वक संपन्न हुआ। पूजा-अर्चना में जैन समुदाय के काफ़ी लोग शामिल हुए। सुगंध दशमी पर्व मनाते हुए सामूहिक रुप से श्रीजी की अष्ट द्रव्य से पूजा-अर्चना की और विधि-विधान पूर्वक सामूहिक रुप से धूप अग्नि में डालकर कर्म नाश करने की प्रार्थना की गई। आपको बता दें कि जैन समुदाय का यह पर्व 08 सितंबर से 17 सितंबर तक मनाया जाएगा। जैन समुदाय की पूजा में केवल जैन धर्म को मानने वाले ही श्रद्धालु शामिल हुए। आपको बता दे की जैन समुदाय से जुड़े सम्भल क्षेत्र में कुछ ही परिवार है और यह लोग पूरी आराधना के साथ जैन धर्म के सभी त्यौहारों को मनाते है, जैन समुदाय के लोग निर्जल व्रत रखकर ईश्वर की पूजा-अर्चना करते है। श्रीदिगंबर जैन समाज में पयुर्षण पर्व/ दशलक्षण पर्व के प्रथम दिन उत्तम क्षमा, दूसरे दिन उत्तम मार्दव, तीसरे दिन उत्तम आर्जव, चौथे दिन उत्तम सत्य, पांचवें दिन उत्तम शौच, छठे दिन उत्तम संयम, सातवें दिन उत्तम तप, आठवें दिन उत्तम त्याग, नौवें दिन उत्तम आकिंचन तथा दसवें दिन ब्रह्मचर्य तथा अंतिम दिन क्षमावाणी के रूप में मनाया जाएगा।

Also Read- मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले मुख्य सरगना को पुलिस ने पकड़ा, करीब 12 करोड़ 16 हजार रुपए की संपत्ति कुर्क

इस अवसर पर वीरेंद्र जैन, राजीव जैन, सौरभ जैन, दिव्यांशु जैन, प्रियांशु जैन एड., शुभम जैन, रीना जैन, रेखा जैन, नवनीत जैन, रश्मि जैन, स्वाति जैन रस्तोगी, पूजा जैन, नितिशा जैन, अद्विक जैन, अंजू जैन, शौर्य जैन, समरथ जैन, सांची जैन आदि उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow