जौनपुर आईएनए न्यूज़: पागल सियार ने आठ लोगो को काटा, सभी का उपचार जारी।

ग्रामीणों के चीखने- चिल्लाने की आवाज से दहशत फैल गई। प्रधान पति सुनील कन्नौजिया सहित ग्रामीण इकट्ठा हुए तो पता चला गांव में पागल सियार...

By INA News Desk
Sep 5, 2024 - 17:51
40 Views
जौनपुर आईएनए न्यूज़: पागल सियार ने आठ लोगो को काटा, सभी का उपचार जारी।


जौनपुर। लासा गांव में विगत सोमवार रात पागल सियार ने आठ लोगो को घायल कर दिया। रात में सियार की तलाश में ग्रामीण जागते रहे। कुछ ही दूर पर गांव के पालतू कुत्तों ने सियार को मार गिराया। इस घटना से गांव में अभी भी दहशत का माहौल है।

इसे भी पढ़ें:- अयोध्या आईएनए न्यूज़: गैर समुदाय के युवक ने दलित किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, केस दर्ज।

गांव में आधी रात ग्रामीणों के चीखने- चिल्लाने की आवाज से दहशत फैल गई। प्रधान पति सुनील कन्नौजिया सहित ग्रामीण इकट्ठा हुए तो पता चला गांव में पागल सियार ने आठ लोगों को काट कर घायल कर दिया है। इसपर सभी ग्रामीण एकजुट होकर लाठी डंडा लेकर पागल सियार की तलाश में निकल पड़े। तभी पता चला की गांव के पालतू कुत्तों ने सियार को मार डाला है, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow