Kanpur News: आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की गोष्ठी में पहुंची मंत्री बेबी रानी मौर्य।आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का मनोबल बढ़ाया।

योगी जी की सरकार में अपराध बन्द हुआ है, फिर भी किसी महिला को कोई समस्या है तो थाने जायें....

By INA News Desk
Sep 18, 2024 - 19:05
121 Views
Kanpur News: आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की गोष्ठी में पहुंची मंत्री बेबी रानी मौर्य।आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का मनोबल बढ़ाया।

कानपुर। राष्ट्रीय पोषण महीने पर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की एक गोष्ठी बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में की गयी। इस गोष्ठी में राज्य मंत्री बेबी रानी मौर्य पहुंची, उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का मनोबल बढ़ाया। 

बाल विकास पुष्टाहार मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने सीडीओ दीक्षा जैन के कार्य की तारीफ की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य के सामने

मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन के कार्य की हुई तारीफ, राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने राज्यंत्री बेबी रानी मौर्य से की दीक्षा जैन के कार्यों की तारीफ, की बेहतरीन कार्यशैली के लिए जानी जाती है IAS दीक्षा जैन।

आपको बता दें कि दीक्षा जैन जनपद हरदोई में sdm भी रही चुकी है उसके बाद फिरोजाबाद की cdo रही है, वर्तमान में कानपुर नगर में cdo की कमान संभाल रही है। 

उन्होंने बताया कि कानपुर की CDO बेहतर कार्य कर रही हैं, उन्होंने आंगनवाड़ी की समस्याओं को दूर किया है। मंत्री ने बताया कि आंगनवाड़ी महिलाएं बड़ा ही स्वादिष्ट खाना बनाती है जोकि उसमें कई पोषिक तत्व होते हैं। ऐसे में बच्चों को उनकी मां भी बच्चो को इस तरह का भोजन दें।

Also Read- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास यूपी का पहला सेमीकंडक्टर पार्क विकसित करेगी योगी सरकार।

साथ ही बताया कि इसी साल 50 हजार आंगनवाड़ी महिलाओं की जॉइनिंग कराई जायेगी। महिलाओं से जुड़े अपराध पर मंत्री ने बताया कि योगी जी की सरकार में अपराध बन्द हुआ है, फिर भी किसी महिला को कोई समस्या है तो थाने जायें, जिससे कि उनकी समस्या का समाधान हो सके। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow