Mussoorie: शहीद भगत सिंह की 117वीं जयंती मनाकर किया याद

इस बात पर जोर दिया गया कि समय-समय पर शहीदों को याद करने की जरूरत है, ताकि युवा पीढ़ी देश की आजादी में शहीदों के योगदान को समझ सके।

Sep 27, 2024 - 23:25
 0  75
Mussoorie: शहीद भगत सिंह की 117वीं जयंती मनाकर किया याद

Mussoorie News INA.

इंडियन पीपुल्स थियेटर एसोसिएशन (इप्टा) के तत्वावधान में मसूरी के पिक्चर पैलेस चौक पर शहीद भगत सिंह की 117वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर नगर के विभिन्न संगठनों के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने देश की आजादी में शहीद भगत सिंह के योगदान को याद किया। उन्होंने असमानता को समाप्त करने और समाजवाद के सपनों को साकार करने की मांग की। इस बात पर जोर दिया गया कि समय-समय पर शहीदों को याद करने की जरूरत है, ताकि युवा पीढ़ी देश की आजादी में शहीदों के योगदान को समझ सके। इस अवसर पर निरंतर सामाजिक कार्यों में योगदान एवं लोगों की मदद के लिए प्रयासरत रहने पर सामाजिक कार्यकर्ता को शॉल ओढ़कर सम्मानित किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि आज देश में भाईचारा और शांति बनाए रखना सबसे बड़ी आवश्यकता है । हमें क्षेत्र, जाति, धर्म और दलगत राजनीति को तिलांजलि देकर जो लोग देश के लिए शहीद हुए उनके त्याग बलिदान को याद कर उनकी देशभक्ति का अनुशरण करना चाहिए । शहीद भगत सिंह चौक पर आयोजित शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान इप्टा की सदस्य ममता कुमार ने कहा कि इप्टा विगत 22वर्ष से शहीद भगत सिंह का जन्म दिन मनाता आ रहा है ताकि युवा पीढ़ी उनके जीवन से प्रेरणा ले सके। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए फांसी का फंदा चूमा आज उनकी बदौलत ही देश आजाद हुआ।पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला और पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि आज देश में नफरत का माहौल बनाया जा रहा है ऐसे में संकल्प लें कि नफरत फैलाने वालों को समाज स्वीकार न करे।
रिपोर्ट: सुनील सोनकर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow