हरदोई न्यूज़: 14 सितंबर 2024 को  होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन। 

By INA News Desk
Aug 13, 2024 - 17:48
71 Views
हरदोई न्यूज़: 14 सितंबर 2024 को  होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन। 

हरदोई। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राज कुमार सिंह के द्वारा दिनांक 14 सितंबर 2024 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से वादों का निस्तारण कराए जाने हेतु  विश्राम कक्ष में समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की गई।

अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भूपेंद्र प्रताप ने बताया कि 14 सितंबर 2024 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौते योग्य आपराधिक मामले, धारा-138 एन0आई0 एक्ट , मोटर दुर्घटना मामले, वैवाहिक मामले, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण मामले, विद्दुत एवं जल बिल (अशमनीय वादों को छोड़कर) सिविल वाद एवं राजस्व वाद आदि निस्तारण योग्य मामलों का निस्तारण किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: जनपद का सबसे ऊँचा तिरंगा देशभक्ति भावना को करेगा प्रबल- अवनीश सिंह

जनपद न्यायाधीश द्वारा न्यायिक अधिकारियों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुलह-समझौता के आधार पर कराएं जाने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए। जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके। इस अवसर पर अपर जिला जज प्रीती श्रीवास्तव,सपना त्रिपाठी, सपना त्रिपाठी,अच्छे लाल सरोज ,मनमोहन सिंह,कुसुम लता,श्रद्धा तिवारी, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत हेमेन्द्र कुमार सिंह  व अन्य समस्त न्यायिक अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow