Hardoi News: हरदोई टड़ियावां ब्लाक का बदहाल बना भैंसरी ग्रामसभा का नयागांव, योगी सरकार में भी गांव के नही बदले हालात।

योगी सरकार में भी हरदोई के बदहाल गांव, 70 वर्षों बाद भी नही बदली गांव की बदहाली भरी तस्वीर

By INA News Desk
Sep 11, 2024 - 20:08  · Updated: Sep 12, 2024 - 11:55
297 Views
Hardoi News: हरदोई टड़ियावां ब्लाक का बदहाल बना भैंसरी ग्रामसभा का नयागांव, योगी सरकार में भी गांव के नही बदले हालात।
  • गांव के विकास के नाम पर जमकर खेला गया घोटाले का खेल, बदहाली के चलते शिक्षा व्यवस्था से कोसों दूर है नयागांव, गांव की कच्ची सड़कों पर भर रहता है गन्दा पानी जिसके चलते फैल रहीं बीमारी।

विजय लक्ष्मी सिंह जादौन

हरदोई जिले के टड़ियावां विकासखंड की भैंसरी ग्राम सभा के नयागांव की बदहाली पर अभी तक जिले के जिम्मेदार अधिकारियों की नजर नहीं पहुंची है। 70 वर्षों बाद भी नही बदली गांव की बदहाली भरी तस्वीर। अभी भी इस गांव में ग्रामीणों को कच्ची सड़कों से ही होकर गुजरना पड़ता है। जिसके चलते गांव की कच्ची सड़कों पर गंदा पानी भरा रहता है और फिशलन बनी रहती है। 

इसे भी पढ़ें:- Lucknow News: सीएम योगी ने दिया निवेशकों को प्रदेश में हर संभव मदद का भरोसा।

जिस गांव के बच्चे भी स्कूल पढ़ने नहीं जा पाते हैं और गांव में शिक्षा व्यवस्था कोसों दूर है सड़कों पर कंधा पानी भरा होने के कारण गांव में बीमारियां भी तेजी से फैल रही है जिस पर अभी तक जिले के जिम्मेदार अधिकारियों की नजर नहीं पहुंची है। जहां एक और सुबह की योगी सरकार लगातार गांव को विकसित और हाईटेक करने में जुटी हुई है तो वहीं हरदोई जनपद के टड़ियावां विकास खण्ड की भैंसरी ग्राम सभा का नया गांव। विकास के बड़े-बड़े झूठे दावों की पोल खोल रहा है। नयागांव में अभी भी कई ऐसे गरीब परिवार हैं जिनको नहीं शौचालय योजना और न ही आवास योजना का लाभ मिला है। बदहाल गांव की बदहाली का यह वीडियो सोशल साइटों पर जमकर वायरल हो रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement