Ayodhya News: राजस्व निरीक्षक के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा‌।

पिता की मृत्यु के बाद पीड़ित परिवार चला गया था पैतृक गांव गनेशपुर...

Oct 10, 2024 - 10:56
47 Views
Ayodhya News: राजस्व निरीक्षक के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा‌।

अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र स्थित बरई पारा गांव के पास मकान बना कर रह रहे राजस्व निरीक्षक के घर डेढ़ माह पूर्व हुई चोरी की बड़ी घटना का कुमारगंज पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने चोरी में संलिप्त तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए चोरों के कब्जे से पुलिस ने चोरी किए गए कुछ आभूषण और नकदी भी बरामद कर ली है। हालांकि पुलिसिया कार्यवाही से पीड़ित राजस्व निरीक्षक का परिवार पूरी तरह से असंतुष्ट है।

Also Read- Rae Bareilly: 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दुष्कर्म की घटना से इनकार किया

बताते चलें कि मामले में पुलिस ने दो चोरों रणवीर उर्फ मनीष पुत्र वीरेंद्र, कथा करण गुप्ता उर्फ राहुल पुत्र मुन्ना निवासी कानपुर को पहले ही गिरफ्तार कर अयोध्या जेल भेज दिया था। इसके अलावा घटना का मास्टरमाइंड बॉबी इटावा जेल में है।  कुमारगंज पुलिस ने घटना में शामिल तीन चोरों सोहिल उर्फ कल्लू उर्फ करण पुत्र सुलेमान निवासी एसपी आवास कॉलोनी के पीछे काशीराम नगर कानपुर, वीरेंद्र चक्र पुत्र राधेश्याम निवासी शहरी थाना जनपद औरैया और चोरी का माल खरीदने वाले व्यापारी प्रतोष कटियार पुत्र गंगाराम निवासी कानपुर नगर बरहट कानपुर को थाने लाकर उनसे कड़ी पूछताछ की।

पुलिस ने उनके कब्जे से 30 ग्राम सोने के आभूषण एवं 116 ग्राम चांदी के आभूषण भी बरामद किए पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन होंडा सिटी कार रजिस्ट्रेशन नंबर डी एल 4 सी ए एच 9346 भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए तीनों लोगों को जेल भेज दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow