हरदोई: निवेशकों की समस्याओं का प्राथमिकता से हो निस्तारणः- जिलाधिकारी

Jun 11, 2024 - 18:01
61 Views
हरदोई: निवेशकों की समस्याओं का प्राथमिकता से हो निस्तारणः- जिलाधिकारी

हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में उद्योग व व्यापार बंधु की बैठक हुई। जिलाधिकारी सिंह ने कहा कि निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का ससमय निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। निवेशकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाये।

पिहानी बूढ़ागांव कूल्हाघाट मार्ग के चौड़ीकारण व सुदृढ़ीकरण का कार्य जल्द पूरा किया जाये। यातायात में बाधक बिजली के खम्भो को पीछे खिसकाया जाये। हरदोई शहर के सभी हैण्डपम्पो के किनारे प्लेटफार्म बनवाना सुनिश्चित किया जाये। टूटे हुए डिवाइडरों को ठीक कराया जाये।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, उपायुक्त उद्योग दुर्गेश कुमार सहित सम्बंधित अधिकारी व उद्योग व व्यापार जगत से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow